छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : सरगुजा-बिलासपुर में 3 दिन भारी बारिश:कोरबा-जशपुर समेत 13 जिलों में आंधी चलेगी, बिजली गिरेगी, दक्षिणी हिस्से में मौसम सामान्य; रायपुर-रायगढ़ में देर-रात से बूंदाबांदी

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग में एक-दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने आज कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा इन छह जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, जीपीएम, कोरिया, सूरजपुर और मुंगेली इन 7 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का यलो अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटों में सभी संभागों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रायपुर और रायगढ़ में देर रात से ही बूंदाबादी हो रही है।

तापमान की बात करें तो गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 32.5°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C दुर्ग में दर्ज किया गया।

आज का मौसम एक नजर में

  • पूर्वानुमानः प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
  • चेतावनी: प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
  • राजधानी का हालः पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। गरज-
  • चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहेगा।

सिस्टम कमजोर, बस्तर में कम बरसेगा पानी

सिनौप्टिक सिस्टम की बात करें तो छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश में बना लो प्रेशर एरिया कमजोर हो गया है। हालांकि, इससे जुड़ा साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक्टिव है।

सिस्टम कमजोर होने से क्या असर

  • लो-प्रेशर सिस्टम कमजोर हुआ, इसलिए पहले की तरह लगातार तेज बारिश नहीं होगी।
  • साइक्लोन सर्कुलेशन अब भी सक्रिय है, इसलिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

क्षेत्रीय असर

  • दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ (कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, रायगढ़) जिलों में मध्यम बारिश ।
  • मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ (रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, बस्तर) में हल्की बारिश, बादल छाए रहेंगे।

नमी और उमस

  • भारी बारिश का दौर थमेगा, वातावरण में नमी रहने के कारण दिन में उमस बढ़ेगी।
  • बादल कम घिरेंगे तो तापमान में हल्की वृद्धि होगी।

प्रदेश में अब तक 783.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 783.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1157.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 397.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 689.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 596.1 मि.मी., गरियाबंद में 684.3 मि.मी., महासमुंद में 610.5 मि.मी. और धमतरी में 702.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 780.8 मि.मी., मुंगेली में 778.6 मि.मी., रायगढ़ में 921.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 662.3 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 971.4 मि.मी., सक्ती में 832.0 मि.मी., कोरबा में 781.8 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 728.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 649.0 मि.मी., कबीरधाम में 564.6 मि.मी., राजनांदगांव में 720.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1020.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 577.5 मि.मी. और बालोद में 840.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 544.7 मि.मी., सूरजपुर में 881.9 मि.मी., जशपुर में 790.7 मि.मी., कोरिया में 872.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 774.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1017.6 मि.मी., कोंडागांव में 723.8 मि.मी., कांकेर में 928.7 मि.मी., नारायणपुर में 939.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 933.2 मि.मी., सुकमा में 750.5 मि.मी. और बीजापुर में 1012.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

शहरों में ऐसा रहा तापमान / शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

  • रायपुर 30.4 डिग्री 25.1 डिग्री
  • बिलासपुर 31.4 डिग्री 25.6 डिग्री
  • अंबिकापुर 29.5 डिग्री 23.0 डिग्री
  • जगदलपुर 29.4 डिग्री 23.0 डिग्री
  • दुर्ग 32.5 डिग्री 20.0 डिग्री
  • पेंड्रारोड 27.4 डिग्री 22.0 डिग्री

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!