छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, पीड़िता द्वारा शादी का कहने पर गाली-गलौज कर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर : प्रार्थीया ने दिनांक 31.05.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका जान पहचान हर्ष यादव उर्फ लड्डू के साथ हुआ था जो तुम्हे पसंद करता हूं कहते हुये शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण किया है, अब शादी करने से इन्कार कर रहा है, शादी करने के लिए कहने पर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय(शहर), बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी हर्ष यादव को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी:- हर्ष यादव उर्फ लड्डू पिता महेंद यादव उम्र 22 वर्ष निवासी रामनगर लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!