छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: दिन और रात का टेंपरेचर बढ़ा, अधिकतम तापमान पहुंचा 33 डिग्री; बारिश के आसार भी..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन यानी आज (गुरुवार) से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद अगले 3 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। बुधवार को प्रदेश में बालोद जिला सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है बारिश

  • 20 फरवरी- जशपुर, सूरजपुर, रायगढ़।
  • 21 फरवरी- जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा।
  • 22 फरवरी- बस्तर, कोंडागांव, में बूंदाबांदी के आसार हैं।
  • रायपुर में नॉर्मल से अधिक दिन-रात का पारा

बुधवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 3.4 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 20.9 डिग्री रहा ये नॉर्मल से 4.2 डिग्री ज्यादा था। आज मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के बीच रहेगा।

बिलासपुर में भी चुभने लगी धूप, पारा 2 डिग्री ज्यादा

बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह भी सामान्य 2.3 डिग्री अधिक था।

सरगुजा संभाग में पारा स्थिर

सरगुजा संभाग के जिलों में दिन और रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो 3.8 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बिलासपुर मौसम अपडेट: बिलासपुर में द्रोणिका के असर से छाई बदली:दिन और रात का टेंपरेचर बढ़ा, अधिकतम तापमान पहुंचा 33 डिग्री; बारिश के आसार भी

बिलासपुर में द्रोणिका के असर से मौसम बदलने लगा है। जिले में अब ठंड कम हो गई है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। इधर, द्रोणिका के असर से तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

बुधवार को आसमान में हल्की बदली छाई रही। वहीं, दोपहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे दोपहर में गर्मी ने बेहाल किया। हालांकि, सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है।

न्यूनतम तापमान 19 डिग्री

दिन भर मौसम शुष्क बना रहा। दोपहर में तेज धूप से गर्मी का एहसास हुआ। लेकिन, वातावरण में ठंड लगभग खत्म हो चुका है। रात में भी ठंडी हवाएं गायब हैं, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।

बंगाल की खाड़ी से आएगी नमी

मौसम वेधशाला के वैज्ञानिक डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

हल्की बारिश की संभावना

एक द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है। द्रोणिका के असर से 20 से 22 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है।

बिलासपुर में बढ़ेगा तापमान

वहीं, बिलासपुर सहित प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल रहने और नमी की मात्रा में वृद्धि होगी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के संकेत नहीं हैं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!