छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रात में ठंड…दिन में बढ़ी गर्मी:दोपहर में 32 डिग्री के पार हुआ पारा; दिन-रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर…

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 2-3 दिनों से तापमान में आई गिरावट के कारण गर्मी से राहत थी, अब फिर से अधिकतम तापमान बढ़ने वाला है। अगले 3 दिनों तक दिन और रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान कमq रहा। जिसके कारण शाम और रात के वक्त ठंड महसूस होती रही।

रविवार को दंतेवाड़ा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। वहीं बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

रायपुर में रात का तापमान सामान्य से कम

रविवार को रात का तापमान सामान्य से कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से 3.4 डिग्री अधिक था। वहीं माना इलाके में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।

बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम

न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को अच्छी ठंडी महसूस हुई। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड

उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर में तापमान 6.7 डिग्री रहा जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा जो औसत से 3.2 डिग्री ज्यादा था।

तापमान में उतार-चढ़ाव से सेहत पर असर

आमतौर पर फरवरी में तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है, लेकिन इस साल पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी और गिरावट के कारण दिन में कभी ठंड तो कभी बहुत गर्मी हो रही है, जिससे लोगों को सर्दी-खांसी की शिकायत हो रही है।

बिलासपुर मौसम अपडेट: बिलासपुर में रात में ठंड…दिन में बढ़ी गर्मी:दोपहर में 32 डिग्री के पार हुआ पारा; दिन-रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर

बिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। राहत की बात यह कि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे रात में ठंड तो दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है।

रविवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके चलते रात में ठंड महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन, आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि संभावित है।

तेज धूप से गर्मी का एहसास होने लगा

जिले में रविवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। सुबह 11 बजे तक धूप का एहसास कम हुआ, लेकिन जैसे दिन चढ़ने लगा सूर्य का तेवर बदल गया। तेज धूप से गर्मी का एहसास होने लगा। दोपहर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि शाम ढलते ही एक बार फिर सर्दी का एहसास हुआ। रात में हल्की ठंड थी।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि इस महीने का यह दूसरा विक्षोभ है। अभी दो और सक्रिय होने की संभावना है। अच्छी बात यह है कि 12 फरवरी से 16 फरवरी के बीच एक बार फिर रात में ठंड बढ़ेगी।

दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। यह स्थिति अभी 12 फरवरी तक बनी रह सकती है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!