छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मौसम बदला…पारा लुढ़कने से लौटी ठंड:अगले दो दिन राहत, 10 फरवरी के बाद बढ़ेगी गर्मी..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मौसम बदलने से दिन और रात का पारा लुढ़का है। बलरापुर शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5 डिग्री रहा। ठंड का मौसम छत्तीसगढ़ से करीब-करीब लौटने को है। मगर जाते-जाते ठंडी हवाएं राहत देंगी। छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर रायपुर मौसम केंद्र की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

10 फरवरी के बाद 2 से 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। तब हल्की गर्म हवा महसूस हो सकती है, क्योंकि प्रदेश का अधिकतम तापमान भी 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है। फिलहाल मौसम साफ रहेगा बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दंतेवाड़ा सबसे गर्म

बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे गर्म दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

रायपुर में आज आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसपास की संभावना है।

शहरों में ऐसा रहा तापमान/ शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रायपुर 30 डिग्री 17 डिग्री

अंबिकापुर 26 डिग्री 9 डिग्री

बिलासपुर 31 डिग्री 16 डिग्री

जगदलपुर 33 डिग्री 17 डिग्री

राजनांदगांव 33 डिग्री 16 डिग्री

दुर्ग 33 डिग्री 15 डिग्री

बिलासपुर मौसम अपडेट: बिलासपुर में रात का तापमान 5 डिग्री गिरा:न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, दोपहर में गर्मी से राहत, पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बढ़ेगा तापमान

बिलासपुर में मौसम में ठंडक बनी हुई है। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 15.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। इसके चलते रात में ठंड बढ़ गई। वहीं, अधिकतम तापमान कम होने से दोपहर में गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही अब मौसम में बदलाव होने के संकेत है। एक नया पश्चिमी विक्षेभ सक्रिय होने वाला है, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

जिले में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत मिली। इससे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और रात में ठंड महसूस होने लगी है। वहीं, दोपहर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से धूप की चुभन कम हो गई है। शुक्रवार की सुबह सर्द हवाओं से ठंड महसूस हुई। जिसके चलते धूप का असर कम रहा।

हालांकि, दिन ढलते ही धूप तेज हो गई। लेकिन, पिछले दिनों की तुलना में धूप की चुभन कम महसूस हुई। वहीं, शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ गई। इस दौरान लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।

बिलासपुर में ऐसा रहा मौसम

ठंड बढ़ने की प्रमुख वजह पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होने के बाद मौसम शुष्क होना है। जिस कारण 6 और 7 फरवरी को दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। दो दिन पहले दोपहर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

हालांकि, न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 15.6 पर लुढ़क गया, जिससे रात में ठंड बढ़ गई।

फिर बढ़ेगा तापमान, बढ़ सकती है गर्मी

8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव होगा। दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर सहित प्रदेश में उत्तरी हवा का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म होने के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम शुष्क रह सकता है। वर्षा जैसी कोई स्थिति अभी नहीं है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!