छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मौसम बदला मिजाज! तापमान में लगातार बढ़ोतरी, इस साल चुभने वाली गर्मी का होगा एहसास..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा में परिवर्तन में होते ही वातावरण से ठंडक पूरी तरह से गायब हो गई है। अब दिन में धूप चुभने लगी है। इधर दिन का तापमान में लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही है। बता दे कि दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी महीने के आखिरी दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक ज्यादा है। रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में दिन के वक्त चुभने वाली गर्मी महसूस हो रही है,

तापमान में लगातार बढ़ोतरी

रायपुर में दिन में ठंडी हवाएं चलने से ठंड का अहसास हो रहा है। अब बादल छंटने के बाद मौसम से फिर एक बार करवट लिया है। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे रात में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं सरगुजा संभाग में अब भी ठंड का असर जारी है। वहां के जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं 4.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा।

प्रदेशभर के मध्य और दक्षिण भाग में ठंड लगभग गायब हो गई है। रविवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिन का तापमान भी 30.9 डिग्री रहा। जो नॉर्मल से 2.5 डिग्री अधिक है। आज मौसम साफ रहेगा।

बिलासपुर मौसम अपडेट: ठंडी हवाओं से लुढ़का दिन और रात का पारा:बिलासपुर में 2 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, टेम्परेचर कम होने से बढ़ी ठंड

बिलासपुर में रविवार को ठंड में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते दिन में तेज धूप से राहत मिली। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान कम होने से ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

जिले में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव दिख रहा था, जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। वहीं, ठंड का असर भी धीरे-धीरे कम होता चला गया।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को मौसम में बदलाव देखा गया, जिसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार दोपहर में तापमान 28 डिग्री रहा। जबकि, रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके चलते दोपहर में धूप से राहत मिली। वहीं, रात में ठंड का असर देखने को मिला।

उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठंड, शुष्क रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसके चलते बिलासपुर सहित प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। 27 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। दिन के समय तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। इससे दोपहर के समय लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

दिन में शुष्क रहेगा मौसम

रात में बहुत हल्की ठंड का असर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महसूस किया जा रहा है। विशेष रूप से सुबह के समय। दोपहर तक धूप खिलने से लोग सामान्य रूप से अपने कामकाज में जुट जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष देखभाल की जरूरत है, क्योंकि बदलते तापमान से सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!