छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ने लगा पारा, कम होने लगी ठंड, चार दिनों में चार डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा…

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम होने लगी है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि की तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव के असर नहीं है। वहीं आज बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। दूसरी ओर मंगलवार को सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा है। यहां रात का पारा 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड कम होने लगी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। हालांकि विशेष बदलाव नहीं होगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान फिर से नीचे जा सकती है। इस बीच मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

बीते दिनों की तुलना में आज से कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लगभग ठंड भी कम लगने लगी है। इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ है। शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को तापमान बढ़ने से बुधवार को ठंड का अहसास में कम हुई। अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी। पारा बढ़ने से ठंड कम होगी। दिन का पारा बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी।

बिलासपुर मौसम अपडेट: बिलासपुर में बदला मौसम…दोपहर में धूप हुई तेज:अब रात में कम होने लगी ठंड, अगले कुछ दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

बिलासपुर में मौसम बदल गया है। अब दोपहर में तेज धूप का अहसास होने लगा है। वहीं, रात में भी ठंड कम महसूस होने लगी है। इस सप्ताह मौसम ऐसे ही बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। हालांकि, अगले सप्ताह फिर से मौसम में बदलाव होगा और ठंड में तेजी आने के आसार है।

जिले में अब रात में ठंड कम महसूस हो रही है। एक दिन पहले सोमवार को जहां कड़ाके की सर्दी महसूस हुई तो वहीं मंगलवार नजारा बदल गया। सर्द हवाओं पर ब्रेक लग गया है। इसके चलते न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग की मानें तो 23 जनवरी तक अभी वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। रात के साथ दिन का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के कारण दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हुई। आम दिनचर्या में इसका असर हुआ। सुबह दिन चढ़ने के साथ लोग गर्म कपड़ों से दूर नजर आए।

ऐसे ही बना रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर उत्तर पाकिस्तान के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में 60 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 52 डिग्री पूर्व में स्थित है। बिलासपुर सहित प्रदेश में 22 जनवरी को मौसम शुष्क रह सकता है। न्यूनतम तापमान में 23 जनवरी को वृद्धि होने की संभावना है।

दिन में रहेगी तेज धूप

इस सप्ताह मौसम सामान्य रहेगा। दिन में धूप तेज रहेगी। दिन के साथ ही रात में भी ठंड कम पड़ेगी, लेकिन अगले सप्ताह मंगलवार से ठंड एक बार फिर लौटने के आसार हैं। अगले सप्ताह मंगलवार से गुरुवार तक न्यूनतम पारा 8-9 डिग्री तक गिरने की संभावना है। जिसके बाद ठंड कम होने लगेगी।

प्रदेश में सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा है। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी कुछ दिनों का मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!