छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: प्रदेश में छाया रहेगा कोहरा, आज से आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में आएगी गिरावट….

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: उत्तर छत्तीसगढ़ में एक जनवरी से कुछ पैकेट में शीतलहर चल सकती है. सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक जनवरी से सुबह से ही हल्के से मध्यम कुहासा बनने की संभावना है. सुबह से मार्गों में दृश्यता कम रहेगी.

बीते कुछ दिनों से ठंड से मिली राहत के बाद मंगलवार से न्यूनतम तापमान में फिर से कमी आएगी. आने वाले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. कुछ स्थानों में तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट संभावित है. आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद 4 जनवरी से प्रदेश में पुनः बदली और बारिश के हालात बनेंगे. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में बढ़ जाएगा, जिसके चलते यह स्थिति निर्मित होगी. 4 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि का दौर शुरू होने की संभावना है.

उत्तर छत्तीसगढ़ में एक जनवरी से कुछ पैकेट में शीतलहर चल सकती है. सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक जनवरी से सुबह से ही हल्के से मध्यम कुहासा बनने की संभावना है. सुबह से मार्गों में दृश्यता कम रहेगी. सरगुजा संभाग के इतर राजधानी रायपुर में भी सुबह के समय धुंध अथवा हल्का कोहरा छाया रहेगा. गुरुवार को प्रदेश में 31.9 डिग्री के साथ बीजापुर सर्वाधिक गर्म रहा. मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 -5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है

इसके बाद कोई विशेष बदलाव की संभावना नही है.

मौसम विभाग द्वारा बीते चौबीस घंटों में सूरजपुर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री, बलरामपुर रामानुजगंज का 23.1 डिग्री, कोरिया का 4.9 डिग्री, सरगुजा का 25 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 24.6 डिग्री, कोरबा का 26.3 डिग्री, मुंगेली का 27 डिग्री, बिलासपुर का 28.6 डिग्री, महासमुंद का 29.4 डिग्री, रायपुर का 29.6 डिग्री, दुर्ग का 31.8 डिग्री, राजनांदगांव का 29 डिग्री, बालोद का 29.1 डिग्री, कांकेर का 29.4 डिग्री, नारायणपुर का 24 डिग्री, बस्तर का 30 डिग्री, बीजापुर का 31.9 डिग्री और दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

बिलासपुर मौसम अपडेट : बिलासपुर में रात का तापमान लुढ़का:आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना, 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा

ठंड बढ़ते ही जलने लगा अलाव।

बिलासपुर में एक बार फिर ठंड लौटने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, रात का पारा लुढ़कने लगा है। सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिसके चलते अब ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

दरअसल, जिले के साथ ही शहर में आसमान में बादल छाए रहने की वजह से ठंड एकदम से गायब हो गई थी। शनिवार की शाम हुई बारिश और अंधड़ के बाद से ठंड महसूस होने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही मौसम साफ हो गया है। जिसके बाद ठंड का असर भी बढ़ने लगा है।

दोपहर में तापमान 28 डिग्री के पार पहुंचा

सोमवार की सुबह ज्यादा ठंड महसूस हुई। इसके चलते स्कूली बच्चे स्वेटर पहनने के बाद भी ठंड में ठिठुरते नजर आए। हालांकि, दिन आगे बढ़ने के साथ ही धूप तेज हो गई और दोपहर में तापमान 28 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, शाम होते ही ठंड का अहसास होने लगा। दूसरे दिनों की तुलना में रात सर्द हो गई है।

हवा की दिशा बदलते ही बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि हवा की दिशा में हुए परिवर्तन के चलते ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। नए साल की रात खासतौर पर सर्द होगी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

आज शुष्क रहेगा मौसम, चलेंगी सर्द हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 34 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसका असर कम होने के कारण प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। जिसके कारण नमी की मात्रा में सार्थक कमी होने का अनुमान है। 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।

एक जनवरी से चलेगी शीतलहर

दो जनवरी तक बिलासपुर समेत प्रदेश के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक जनवरी से कुछ जगह में शीतलहर चल सकती है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!