छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: आज मौसम में बदलाव के आसार, तीन दिन ठंड से मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : बादल और बारिश के चलते आने वाले तीन दिनों तक राजधानी रायपुर सहित मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. मंगलवार को ही रायपुर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हो गई. न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री पर पहुंच गया वहीं माना में पारा 9.4 डिग्री पर पहुंच गया. रायपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान में और वृद्धि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंच सकता है. उधर, 18 से 22 दिसंबर तक बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में बहुत हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे कम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. साथ ही एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण- पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, इसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है. इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है. साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी को मात्रा बढ़ने की संभावना है. परिणामस्वरूप अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. साथ ही अधिकतम तापमान में भी वृद्धि संभावित है. उसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री के उतार- चढ़ाव की संभावना है.

अंबिकापुर में 3.8 डिग्री पहुंचा पारा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर में पारा 9.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 6.6 डिग्री, अंबिकापुर में 3.8 डिग्री, जगदलपुर में 9.5 डिग्री, दुर्ग में 8.2 डिग्री और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया है कि 19 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. तापमान में 3 से 5 डिग्री तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है.

बिलासपुर मौसम अपडेट : बिलासपुर में ठंड ने 2 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा:9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तापमान, शीतलहर से बढ़ी कंपकंपी; आज मौसम में बदलाव के आसार

बिलासपुर में कड़ाके की ठंड ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री पर आ गया। इससे पहले साल 2019 में यहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री उतरा था। जिसके बाद से अब तक तापमान 10 डिग्री के करीब ही रहा है।

कंपकंपाती ठंड में अब रात विरान हो गया है और लोग अवाल जलाने के लिए मजबूर हैं। बुधवार को मौसम में बदलाव होने की आशंका है। इस दौरान आसमान पर बदली छाई रहेगी, इससे दिन में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

शहर समेत संभाग में ठंड लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। लेकिन, इसके बाद भी ठंड में कमी नहीं हुई। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। इसके चलते रात में सर्द हवाओं से ठंड कंपकंपाने लगी।

आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.एचपी चंद्रा ने बताया कि बिलासपुर अंचल में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय से 18 से 22 दिसंबर तक बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। यहां इसकी संभावना बहुत कम है। तापमान में दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

आसमान में छाए रहेंगे बादल, दिन में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, इसके और ज्यादा प्रबल होगा। इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में परिवर्तन संभावित है।

साथ ही प्रदेश के वातावरण में नमी को मात्रा बढ़ सकती है। परिणामस्वरूप अगले तीन दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान दिन में ठंड बढ़ जाएगी, हालांकि, रात में ठंड में कमी आ सकती है।

साल 2019 में पारा 6.5 डिग्री

शहरवासी साल 2019 दिसंबर की वो आखिरी रात कभी नहीं भूलेंगे। जब कड़ाके की सर्दी से पूरा शहर कांप उठा था। 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। 10 साल में इतनी सर्दी कभी नहीं पड़ी थी। वहीं साल 2022 और 2023 में भी पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतरा। इस साल इन दो वर्षों का रिकार्ड टूट गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!