छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : प्रदेश में गुलाबी ठंड का एहसास, तापमान में गिरावट का दौर शुरू, जानिए मौसम का ताजा अपडेट..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ के मौसम में धीरे धीरे बदलाव आने लगा है। तापमान में गिरावट आने से गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। उत्तरी इलाके में ठंड का एहसास होने लगा है।

Winter 2024: दीपावली के बाद अब पारा गिरने लगा है और हल्की ठंड बढ़ने लगी है। इस बार दीपावली के बाद से ठंड का अहसास होने लगा और लगातार पारा गिरने लगा है। वैसे वर्तमान में दिन के समय ठंड का अहसास नहीं हो रहा, लेकिन रात और भोर सुबह में जरूर ठंड का अहसास होता है।

पिछले कुछ दिनों से रात्रि में ठंडकता महसूस होने लगी है। लेकिन दीपावली के बाद अब मौसम में तेजी से परिवर्तन की उम्मीद है। एक सप्ताह पूर्व रात में न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस थी, लेकिन अब यह चार से चार डिग्री तक नीचे पहुंच गई और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर जा पहुंची है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में और परिवर्तन होगा। कुछ दिन बाद तापमान बढ़ेगा, जिसके बाद फिर तापमान में गिरावट आएगी।

आगामी दिनों बढ़ेगी ठंड

बारिश का मौसम खत्म होने के बाद तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं, सुबह और देर रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी घना होने लगेगा।

नवंबर के दूसरे हफ्ते में दिखेगा ठंड का असर

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी-पश्चिमी नम हवाओं का प्रभाव अधिक तो उत्तर-पूर्व से आने वाली हवाओं की गति कम हो गई है, जिसके चलते प्रदेश में बादलों की आवाजागी के साथ मौसम शुष्क हो गया है। इसके असर से अगले हफ्ते से रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। बता दें कि आगामी 3 दिनों के दौरान सरगजुा संभाग के जिलों में न्यनूतम तापमान में 1-2°C तक की हल्की वृद्धि होने की संभावना है तथा सभी शेष सभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!