बिलासपुर : प्रार्थी प्रियांशु अनंत पिता स्व. राजेश अनंत उम्र 22 वर्ष निवासी अशोक विहार फेस 2, गली नं. 7, का दिनांक 05.08.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रविन्द्रनाथ गुप्ता के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। दिनांक 02.08.2024 के रात्रि अपने मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG 12 AQ 0229 को मकान के पोर्च में खड़ा किया था, कि दिनांक 03.08.2024 के दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान आज दिनांक 05.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि दीपक प्रजापति नामक युवक चोरी के पल्सर मोटर सायकल में घूम रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर दीपक प्रजापति को घेराबंदी कर उसके सकुनत पर मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया। जिससे उक्त मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर अशोक विहार फेस 2, से चोरी करना बताया, जो उक्त अपराध की मशरूका होना पाये जाने से मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG 12 AQ 0229 को प्रकरण में जप्त कर के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में आर विवेक राय, आर संजीव जांगड़े, आर राकेश यादव, आर विकास यादव और आर मिथलेश सोनी का सराहनीय योगदान रहा है।
Related Articles
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च
बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 5 थाना क्षेत्रों में मचा रखी थी सनसनी
दुर्ग : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…








