छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस की शहर के चारों कोनों पर अकस्मात चेकिंग, शहर की चारों दिशाओं को किया गया सील..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- दुर्गा पूजा विसर्जन एवं आगामी त्यौहार को देखते हुए आज बिलासपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप व अति पुलिस आधीक्षक ग्रामीण संजय ध्रुव एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल के मार्गदर्शन में शहर के सभी नगर पुलिस अधीक्षक सहित सभी थानों के थाना प्रभारी, यातायात थानो के प्रभारी, स्टाफ, पीसीआर वाहन, पेट्रोलिंग वाहन,, 112 वाहन के सभी स्टाफ को रिवर व्यू, महामाया चौक, मंगला चौक, राजेंद्र नगर चौक में लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान संपादित किया गया.

जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित थे. चेकिंग अभियान के तहत सभी दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन की चेकिंग की गई, जिसमें कई निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, साथ ही जिस वाहन में अनाधिकृत रूप से आपत्तिजनक हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए पाए गए उन पर कार्रवाई की गई, दस्तावेज ना होने पर कार्रवाई की गई, तीन सवारी वाहन चलाने, नंबर पट्टी का सही ढंग से नहीं लगाने पर उन पर भी कार्रवाई की गई, अभियान के तहत यातायात पुलिस भी लगातार उपस्थित थे.

दुर्गा विसर्जन एवं आने वाले त्यौहार के मद्देनजर यह चेकिंग बहुत सार्थक साबित हुई, चेकिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात नगर पुलिस अधीक्षक निमिशा पांडे, सीएसपी सिविल लाइन श्री आर एन यादव सीएसपी कोतवाली श्री निमेश बरैया के साथ सभी राजपत्रित अधिकारी एवं शहर के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. कार्यवाही के दौरान महामाया चौक में अवैध शराब पर कार्यवाही की गई. मोटर व्हीकल के तहत करीब 150 वाहनों पर कार्यवाही की गई. करीब 50 वाहनों को जप्त किया गया. चेकिंग के दौरान 46 क्वार्टर शराब भी बरामद।
बिलासपुर पुलिस के द्वारा इस तरीके से अकस्मात चेकिंग सतत जारी रहेगी
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!