छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर मौसम अपडेट : एक सप्ताह बाद मानसूनी वर्षा उमस व गर्मी से थोड़ी राहत, आगे ऐसा रहेगा मौसम..

बिलासपुर मौसम अपडेट : 10 दिन बाद मानसून सक्रिय हुआ है। चक्रीय चक्रवात व द्रोणिका के असर से गुरुवार दोपहर से देर शाम तक झमाझम मेघ बरसे। गर्जना संग आकाशीय बिजली की चमक बिखरी। आमजन को उमस व गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लोगों के चेहरे खिल उठे। मौसम अभी एक सप्ताह तक ऐसे ही बने रह सकता है। न्यायधानी में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कुछ समय के लिए हल्की से मध्यम वर्षा हुई। जिससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान भी लौटा दी।

बंगाल के खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र

पश्चिम मध्य बंगाल के खाड़ी व उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के खाड़ी, उत्तर आंध्र प्रदेश तट-ओडिशा तट से दूर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी विस्तारित है। इसके उत्तर दिशा की ओर अगले दो दिनों तक आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। जिससे यह स्थिति बनी है।

मानसून की गतिविधि में अब होगी वृद्धि

प्रदेश में छह सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। मानसून की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान: शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 34.2 27.0

पेंड्रारोड 33.4 23.4

अंबिकापुर 32.1 21.8

तीन दिन में बढ़ा अधिकतम तापमान / तिथि अधिकतम औसत से ज्यादा

पांच सितंबर 34.2 3

चार सितंबर 33.2 2.3

तीन सितंबर 32.6 1.7

आगे ऐसा रहेगा मौसम

शुक्रवार- हल्की वर्षा, बादल छाए रहेंगे

शनिवार- बूंदाबांदी संग हल्की वर्षा

रविवार- अचानक वर्षा का अनुमान

राजस्थान से होगी मानसून की विदाई

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि अभी 10 सितंबर तक मौसम ऐसे ही बने रह सकता है। अचानक मेघ गर्जना के साथ हल्की वर्षा का अनुमान है। कहीं-कहीं मध्यम वर्षा भी हो सकती है। 11 सितंबर को मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद राजस्थान से दक्षिण-पूर्वी मानसून की विदाई की संभावना बन रही है। छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर तक विदाई हो सकती है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!