छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर मौसम अपडेट : सूर्य की तपिश व उमस ने बढ़ाई समस्या, मानसूनी गतिविधियां आज से हो सकती है सक्रिय..

बिलासपुर मौसम अपडेट : मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने से वर्षा थमी हुई है। बुधवार को सूर्य की तपिश तेज थी। तेज धूप व उमस ने आमजन की समस्या बढ़ा दी है। सड़कों पर लोग गर्मी से परेशान नजर आए। उमस के चलते पसीना छूट रहा था। घर में लोगों को एसी, कूलर व पंखा चलाना पड़ा। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, पांच सितंबर से मौसम में बदलाव होगा। हल्की वर्षा के साथ थोड़ी राहत मिल सकती है।

प्रदेश में पांच सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग के दक्षिणी भाग संभावित है। अब मानसून की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक, मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, गुना, सिवनी, रामागुंडम, कलिंगपट्टनम और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र 5 सितंबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है। एक विंड शियर जोन 22 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

आज से ऐसा रहेगा मौसम

पांच सितंबर की शाम/रात गरज के साथ बहुत हल्की वर्षा की संभावना है। छह एवं सात सितंबर को गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। नौ सितंबर की देर रात तक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। इसके बाद 10 व 11 सितंबर को व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा भी संभावित है। इस बीच अचानक भारी वर्षा के भी संकेत मिल रहे हैं। शेष दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!