बिलासपुर, 29 अगस्त 2024/मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम मल्हार में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए एक दिन का कृषक प्रशिक्षण एवं खेतों में भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषकों को मधुमक्खी पालन एवं जैविक खेती की बारीकियों से सभी जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरूण कुमार त्रिपाठी द्वारा विस्तार से दी गई। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. अमित शुक्ला ने उद्यानिकी फसलों की जैविक कास्त तकनीकी पर चर्चा किया। किसानों से मशरूम उत्पादन एवं उसके प्रसंस्करण और पोषक तत्वों के महत्व के बारे में वैज्ञानिक डॉ. निवेदिता त्रिपाठी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कीट वैज्ञानिक स्वाति शर्मा द्वारा कृषकों से मधुमक्खी पालन की संभावनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए खरीफ फसलों पर लगने वाले कीटों की पहचान एवं नियंत्रण के बारे में, जैविक विधियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषक मित्र अशोक जायसवाल, कृषक यदुनदन प्रसाद वर्मा सहित आसपास के गांवों के जैविक खेती करने वाले किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आकाशवाणी से श्री महेन्द्र साहू एवं हरीश मांडवा भी उपस्थित थे।
Related Articles
शराब तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, स्कार्पियो वाहन से 22.800 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त कुल 10 लाख का मशरुका जप्त..
चरित्र शंका में पति ने टांगी से वार कर की अपनी पत्नी की हत्या, खाट से गिरने के कारण मृत्यु होना बताकर परिजनों को किया गुमराह, कब्र से शव निकलवाकर कराया गया पोस्टमार्टम..
पटवारियों की हड़ताल स्थगित: सीएम विष्णु देव साय से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ का फैसला, मांगों पर विचार के लिए बनेगी समिति
सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट: एक झटके में ₹5,000 टूटा सोना, चांदी ₹8,200 से ज्यादा लुढ़की; जानें आज के ताजा भाव
रायपुर : लाखों रूपये कीमत के सोने, चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी रसोईया गिरफ्तार
बिलासपुर : साथ में खींचे गये फोटो को गलत इस्तेमाल कर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसा उगाही करने वाली आरोपिया को किया गया गिरफ्तार
महिला की मांग में सिंदूर भरकर आरोपी ने बनाया था शारीरिक संबंध, बाद में पत्नी बनाकर रखने से किया इंकार, आरोपी गिरफ्तार..












