छत्तीसगढ़

वितमंत्री द्वारा पेश बजट में लोकसभा चुनाव के नतीजे और भाजपा को सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने की मजबूरी दिखी – अरविंद शुक्ला…

बिलासपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने देश में पेश हुए बजट पे प्रतिक्रिया देते हुए कहा की ,लोकसभा चुनाव के नतीजे की झलक देखने को मिली वही बहुमत नहीं जीता पाने के कारण सहयोगी दलों की मदद से गठित सरकार बनाने के लिए भाजपा की मजबूरी दिखी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा दिए गए मांगो की सूची पर कोई ध्यान नहीं दिया गया ,वही सहयोगी दलों के राज्यो को हजारों करोड़ रुपए का पैकेज की मंजूरी इसका प्रमाण है ।छत्तीसगढ़ प्रदेश से लगातार भाजपा के अधिकतम सांसद जीता के देने के बावजूद छत्तीसगढ़ के लिए बजट में निराशा मिली है ।

गरीब मध्यम परिवार को बजट में पूर्णत निराशा प्राप्त हुई,वही देश के किसानो ,जवानों, युवाओं के लिए भी बजट में कुछ खास नहीं है, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने वितमंत्ती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट को निराशाजनक बताया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!