छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : बिलासपुर में बादलों का आना हुआ फ़्लॉप, आसमान में बादल मंडरा कर बिना बरसे ही लौट रहें, नहीं बुझ रही धरती की प्यास, किसानों के कोई काम का नहीं हल्की बारिश..

बिलासपुर मौसम अपडेट : न्यायधानी में बादलों की बेरूखी से लोग परेशान हैं। आसमान में बादल मंडरा हैं, लेकिन धरती की प्यास नहीं बुझ रही। गुरु की रात 12 मिलीमीटर वर्षा झलकी जो किसानों के कोई काम का नहीं था।

मौसम की परिस्थिति से आमजन काफी निराश हुए। लोगों को अब सिर्फ एक ही सवाल सता रहा है कि आखिर कब आएगा वह सुहाना मौसम, जब गर्मी और उमस से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा। बिलासपुर के लोग अब एक बार फिर से बारिश की आस लगाए बैठे हैं।

रातभर आसमान से बरसी बूंदों ने गर्मी की तपिश को ठंडक में बदल दिया। लोगों ने सोचा कि अब गर्मी से निजात मिलेगी और मौसम सुहाना हो जाएगा। लेकिन शुक्रवार की सुबह ने लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया। सूरज की किरणों के साथ ही गर्मी और उमस ने फिर से शहर को अपनी चपेट में ले लिया। लोग दिनभर पसीने से तर-ब-तर होते रहे।

बादलों की अठखेलियां

दिनभर आसमान में बादलों की अठखेलियां जारी रहीं। लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी रहीं कि शायद फिर से बारिश हो जाए और गर्मी से राहत मिले। लेकिन बादल बिना बरसे ही लौट गए, जिससे लोगों की उम्मीदें धरी की धरी रह गईं। शाम को आसमान में काली घटाएं छा गईं। और बारिश फिर से आकर सबको खुश कर देगी। लेकिन यह सिर्फ एक दृश्य मात्र था। बारिश नहीं हुई और लोगों की उम्मीदें अधूरी रह गईं।

आज से बदलेगी बादलों की स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर पूर्व राजस्थान से निम्न दाब के केंद्र तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक विंड शियर जोन 20° उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 29 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने, वज्रपात होने व अंधड़ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान/ शहर अधिकतम न्यूनतम

  • बिलासपुर 32.0 26.1
  • पेंड्रारोड 33.3 24 
  • अंबिकापुर 33.8 22.9 
  • माना 32 25.6 
  • जगदलपुर 28.5 23.5

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!