छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : मानसून की एंट्री के बाद भी छत्‍तीसगढ़ के लोग गर्मी से परेशान, दो दिन में पूरे छत्‍तीसगढ़ में पहुंचेगा मानसून….

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद भी प्रदेशवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय न होने के कारण अभी भी गर्मी व उमस बनी हुई है। वहीं गर्मी के बीच मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहतभरी की खबर है।

अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य में बारिश की गतिविधि पर अड़ंगा लगाने वाला मराठवाड़ा का चक्रवाती घेरा समाप्‍त होने से मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। पश्चिम में स्थित अरब सागर से आने वाली नमी के प्रभाव से एक-दो दिन में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश भर में डोंगरगढ़ रहा सर्वाधिक गर्म

वहीं मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते दिनभर उमस बनी हुई है। पेंड्रा रोड, जगदलपुर व दुर्ग को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा है। मंगलवार को प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक अंधड़ व बारिश के आसार है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

मंगलवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से गर्मी व उमस रही। हालांकि देर शाम रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में राहत की बारिश भी हुई और ठंडी हवाएं भी चली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दक्षिण पश्चिम मानसून अगले एक से दो दिनों में पूरे बस्तर क्षेत्र में सक्रिय होगा तथा वहां सक्रिय होने के बाद जल्द से जल्द प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी फैलेगा।

रायपुर में भी समय से पहले पहुंचेगा मानसून

सम विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिनों में बस्तर क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो जाएगा। यानि 13 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने लगेगी,इसके बाद दक्षिण पश्चिम मानसून का रायपुर प्रवेश भी समय से पहले होने की संभावना बनी हुई है।

 

 

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!