छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार..

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 43 डिग्री से पार हो चुका है। गर्म हवाएं चल रही है। प्रदेश के पांच जिलों में पारा 41-42 डिग्री से ऊपर है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। इस बीच एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। आगामी दो दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में निचले स्तर पर नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश का मौसम बदलने की संभावना है। नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। इससे प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। लोगों को इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच राहत मिलेगी।

प्रदेश में सबसे गर्म जिला राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही रायपुर में 42.2 डिग्री, माना एरपोर्ट में 41.4, बिलासपुर में 42,अंबिकापुर में 40.2, दुर्ग में 42.8 और राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं राजनांदगांव में सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा अधितम तापमान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!