छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी गुड न्‍यूज, फिर बदलेगा मौसम, जमकर होगी बारिश..

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अगले तीन-चार दिनों तक रायपुर सहित पूरे प्रदेश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती घेरे के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसके असर से बस्तर के एक-दो हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार को इसका असर मध्य और रविवार को उत्तरी हिस्से में होने के आसार हैं।

इससे पहले शुक्रवार को रायपुर का मौसम शुष्क था। दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़े चल रहे थे। उमस भी बनी हुई थी। अधिकतम तापमान रायपुर में 42.8, माना में 42, बिलासपुर में 42.4, पेण्ड्रारोड में 41.3, अंबिकापुर में 40.5, जगदलपुर में 41.8, दुर्ग में 42.6 और राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर हीट वेव का असर

पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर व बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर हीट वेव चली। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 44.8 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व और उत्तर में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है। छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज- चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

अंधड़ चलने और वज्रपात के आसार

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात के आसार हैं। प्रदेश में शनिवार से वर्षा की गतिविधि का दौर अलग-अलग क्षेत्रों में बनने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि हल्‍की बदली बारिश का बढ़ती गर्मी पर कोई खास असर नहीं होगा। बारिश से भले ही कुछ पल के लिए राहत मिल सकती है। मगर तापमान में इसकी वजह से ज्यादा गिरावट के आसार नहीं हैं।

बिलासपुर मौसम अपडेट : धूप में धूम बचाएंगे बादल, कल से फिर बदलेगा मौसम तापमान 42 डिग्री से ज्यादा

गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है। दिन में अब गर्म हवाएं चलने लगी है। लू जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। दिन में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच राहत की खबर है कि आसमान बादल में फिर धूम मचाएंगे। 21 अप्रैल से बिलासपुर में वर्षा की स्थिति बन रही है। तापमान में गिरावट का अनुमान है।

कड़ी धूप के बीच बादलों के बीच हलचल होने लगी है। मौसम में परिवर्तन के संकते मिलने लगे हैं। शुक्रवार को न्यायधानी का मौसम शुष्क बना रहा। जिस वजह से तेज गर्मी का अहसास हुआ। दिन में घर से निकलना दूभर था। सड़क मानों आग उगल रही थी। घर की छत व दीवार तप रही थी। शरीर से पसीना थमने का नाम नहीं ले रहा था। गर्मी से लोग दिनभर व्याकुल नजर आए। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ 65° पूर्व और 22° उत्तर में स्थित है । इसके प्रभाव से एक उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के उपर स्थित है। एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 20 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

आज भी गरजेंगे बादल

मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में कल से वर्षा की गतिविधि का दौर अलग अलग क्षेत्रों में बनने की संभावना बना हुआ है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है, किन्तु दक्षिण छग में गिरावट संभावित है। बिलासपुर में रवि को मौसम बिगड़ सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान/ शहर अधिकतम न्यूनतम

  1. बिलासपुर 42.4 23.6
  2. पेंड्रारोड 41.3 22.2
  3. अंबिकापुर 40.5 19.8
  4. माना 42.0 24.8
  5. जगदलपुर 41.8 24.8

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!