रायपुर- छत्तीसगढ़ में आज 2507 नये मामले सामने आये हैं। वहीं 2288 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। जबकि 10 संक्रमितों की आज कोरोना से मौत भी हुई है।
आज रायपुर कोरोना मरीज के मामले में चौथे नंबर पर रहा है। सबसे ज्यादा आज कोरबा में मरीज मिले हैं, जहां 287 नये केस सामने आये हैं, वहीं रायगढ़ में 282, जांजगीर में 245 मरीज मिले हैं, जबकि रायपुर में 180 ही आज मिले हैं। अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग में 120, राजनांदगांव में 149, बालोद में 95, बेमेतरा में 23, कबीरधाम में 46, धमतरी में 82, बलौदाबाजार में 66, महासमुंद में 47, गरियाबंद में 6, बिलासपुर में 137, मुंगेली में 33, जीपीएम में 24, सरगुजा में 65, कोरिया में 36, सूरजपुर में 68, बलरामपुर में 20, जशपुर में 54, बस्तर में 107, कोंडगांव में 76, दंतेवाड़ा में 70, सुकमा में 39, कांकेर में 74, नारायणपुर में 9, बीजापुर में 66 मरीज मिले हैं।
रायपुर में आज 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि धमतरी, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में 1-1 मौत हुई है।




















