छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ में हल्के बादलों ने बढ़ाया तापमान, अगले सप्ताह से गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंड…

Chhattisgarh Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। बादल छाए रहने से रायपुर का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड भी थोड़ी कम हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। अगले सप्ताह से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

रायपुर के साथ ही अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर आदि में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहे। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। इसी प्रकार जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज कियागया,जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

Bilaspur Weather Update: नभ में बादल, अच्छा बीतेगा नवंबर, सर्दी पड़ेगी बंपर

नवंबर मास प्रारंभ हो चुका है। नभ में बादल हैं। इस साल मानसूनी सीजन अच्छा रहा। न्यायधानी में औसत से अधिक वर्षा हुई। पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में भी स्थिति ठीक रही। अक्टूबर में इसी वजह से ठंड का अहसास ज्यादा हुआ। इसका असर अब नवंबर में भी पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण भले ही अभी तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन मौसम विज्ञानियों का मानना है कि दूसरे पखवाड़े के बाद ठंडी का असर तेज होगा। रात में सर्द हवाएं चलेंगी।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बार नवंबर में ज्यादा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) आने की संभावना नहीं है, लेकिन मानसून सीजन में पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से नवंबर में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। इस महीने औसत अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के आसपास रहता है। शुरुआत में अभी न्यूनतम तापमान अधिक है। हालांकि जल्द ही इस स्थिति में बदलाव होगा।

मौसम विज्ञानी सिराज खान का कहना है कि अभी जो पश्चिमी विक्षोभ है उसका कोई खास असर बिलासपुर में नहीं पड़ेगा। आसमान में चार नवंबर तक बादल छाए रह सकते हैं। पांच नवंबर में आसमान साफ होगा। फिर कोहरा नजर आएगा। धीरे-धीरे सर्दी बढ़ेगी। 15 नवंबर के बाद ठंड अपनी पकड़ मजबूत बनाएगी। रात में पारा तेजी से गिरेगा।

हवा में नमी की मात्रा

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है, जिसके कारण प्रदेश के मध्य क्षेत्र के ओडिशा से लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में तीन नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, पर हल्की गिरावट कुछ जिलों में संभावित है। बिलासपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे।

मौसम का संकेत

  1. बादल के छंटते ही सर्दी बढ़ने की संभावना।
  2. 10 दिन बाद मौसम ठंडा रह सकता है।
  3. सर्दी लगने से बचाव की तैयारी रखना होगा।
  4. सुबह व रात को कोहरा गहराता चला जाएगा।
  5. रात में वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

प्रमुख शहरों का तापमान/शहर अधिकतम न्यूनतम

  1. बिलासपुर 30.5 20.5
  2. पेंड्रारोड 28.2 17.4
  3. अंबिकापुर 27.6 18
  4. माना 31.4 21.6
  5. जगदलपुर 33.2 20.6

पांच दिनों में शहर का तापमान/तिथि अधिकतम न्यूनतम

02 नवंबर 30.5 20.5 01

नवंबर 30.6 20.2 31

अक्टूबर 30.5 18.6 30

अक्टूबर 30.6 17.5 29

अक्टूबर 30.6 17.0

साल 2009 में 9.2 डिग्री पारा

बिलासपुर में नवंबर में सर्दी का आंकड़ा देखें तो पता चलता है कि साल 2009 में सबसे अधिक ठंडी पड़ी थी। 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी साल 15 नवंबर को अधिकतम तापमान सबसे ऊपर 35.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं 10 वर्षों के भीतर आंकडों पर नजर डालें तो साल 2014 सबसे ठंडा रहा। 20 नवंबर को पारा 11.1 डिग्री तक लुढ़क गया था। वहीं साल 2018 में पांच नवंबर को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तक पहुंच गया था।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!