छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : बिलासपुर में गुलाबी ठंड की दस्तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर अब प्रारंभ…..

मौसम अपडेट : न्यायधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं हुआ। बुधवार की सुबह आसमान में बादल उमड़े, लेकिन बिन बरसे लौट गए। दोपहर को धूप खिली रही। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो छत्तीसगढ़ से 13 अक्टूबर को मानसून विदा हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगल व बुध को वर्षा की संभावना थी। सिस्टम कमजोर पड़ने के कारण यहां कोई खास असर नहीं हुआ। पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में हल्की वर्षा हुई, जिसके कारण शहर में ठंडी हवाएं महसूस हुईं। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर अब प्रारंभ होगा। अधिकतम तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

आज शुष्क रहेगा मौसम

प्रदेश में 19 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। वर्षा की संभावना नहीं है। सुबह ठंडी हवाएं चलेंगी। सूर्यदेव के दर्शन होंगे।

औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज

बिलासपुर में इस साल औसत से अधिक वर्षा हुई है। शहर में एक जून से अब तक 1437.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है, जो कि विगत 10 वर्षों की औसत वर्षा से अधिक है। औसत वर्षा 1166.5 मिलीमीटर है। इसी तरह इस साल अब तक सबसे अधिक सीपत विकासखंड में 1600 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। भू-अभिलेख शाखा के मुताबिक जिले में 13937 मिलीमीटर पानी गिरा है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर

32.1 21.6

पेंड्रारोड 30.9 19.8

अंबिकापुर 27.3 18.8

माना 32.4 21.8

जगदलपुर 33.2 18.9

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!