छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, अगले चार दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट..

Chhattisgarh Weather Alert: छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। प्रदेश में बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। लेकिन मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने पर लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा दर्ज की गई है। बिल्हा में 10 सेमी और घरघोड़ा में 9 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।
वर्षा के मौसम में जागरूक रहें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी सुरक्षित रखें।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है। प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक बारिश के आसार हैं। शनिवार और रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के इलाकों में हुई वर्षा ने जहां आम लोगों को तेज उमस व गर्मी से राहत दी है। वहीं फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

आइएमडी का अलर्ट, चार दिन तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बिलासपुर व दुर्ग संभाग सहित अन्य जिलों में अगले तीन से चार दिन तक बारिश के आसार बने रह सकते हैं। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर लगातार हिमालय की तराई में बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना बन रही है।

किसानों का कहना है कि फसलों के लिए यह वर्षा अमृत के समान है। बीते करीब दो सप्ताह से पानी न गिरने से स्थिति खराब होती जा रही थी। उल्लेखनीय है कि बीता अगस्त माह एक तरह से सूखा ही गुजर गया। किसानों की बीते माह अवर्षा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!