छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : हवा की दिशा बदलने से छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, चलने लगी गर्म हवाएं..

मौसम अपडेट :: हवा की दिशा बदलने से अब छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी बदल गया है और नम हवाओं का आना थम गया है और गर्म हवाएं चलने लगी है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा अब उत्तर पश्चिम हो गई है और इससे मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचा,अब और बढ़ेगी गर्मी

मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने के कारण दोपहर में उमस बढ़ गई है,साथ ही नम हवाओं के स्थान पर गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई है। प्रदेश भर में एआरजी सारंगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अब हवा की दिशा उत्तर पश्चिम हो गई है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

20 के बाद मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। इस वर्ष दस सालों में मार्च का महीना सबसे कम तपाने वाला है।

यह रहा तापमान : रायपुर 40.0 25.3, बिलासपुर 39.4 22.2, जगदलपुर 38.0 23.1, अंबिकापुर 36.8 19.5, पेंड्रा रोड 37.5 20.4

बिलासपुर में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, आज और बढ़ेगा

बिलासपुर। न्यायधानी में सूर्य का तेवर तेज हो चुका है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार सुबह से वातावरण गर्म है। मौसम विभाग की मानें तो हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण ऐसा हुआ है। आज गर्मी और बढ़ेगी।

वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक हवा की दिशा में अब परिवर्तन होने जा रहा है। आज से हवा की दिशा उत्तर पश्चिम होने की संभावना है। इसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम अब जारी रहेगा। यही कारण है कि बिलासपुर में गर्मी का असर तेज हुआ।

फिलहाल अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 39.4 पर पहुंच गया है। इसमें और वृद्धि संभावित है। पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में भी एक समान स्थिति है।

प्रमुख शहरों का तापमान/ शहर — अधिकतम — न्यूनतम बिलासपुर — 39.4 —22.2, पेंड्रारोड — 37.5 20.4, अंबिकापुर 36.8 —19.5, माना — 38.8 — 24.4, जगदलपुर — 38 — 23.1

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!