छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट छत्‍तीसगढ़ : मार्च में मानसून जैसे हालात, आज भी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी…

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और आज भी प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और मंगलवार को भी रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बने रहने की उम्मीद है।

रायपुर का अधिकत व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे

रविवार को हुई बारिश का असर सोमवार को दिखा। आकाश साफ रहा और धूप भी निकली, लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा गर्मी से थोड़ी राहत रही। रायपुर सहति प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।

इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

यह रहा तापमान

रायपुर 31.4 17.6

बिलासपुर 30.4 16.6

जगदलपुर 29.7 18.4

अंबिकापुर 25.5 15.8

पेंड्रा रोड 27.3 15.0

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!