छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : प्रदेश के कई स्थानों में होगी बारिश:दक्षिण से पूर्व नमी युक्त हवा चलने के चलते बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना..

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : पिछले दो दिनों से प्रदेश में मौसम का आंख मिचोली जारी है। कभी तेज धूप तो कभी बादल और ठंडी हवा चल रही है। कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ऐसा बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी युक्त हवा चलने के चलते हो रहा है। विभाग के मुताबिक 16 मार्च गुरुवार को प्रदेश के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी वातावरण में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पूर्वी-ईरान के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र के ऊपर बन रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पूर्व से नमी युक्त हवा का आगमन बंगाल की खाड़ी से लगातार हो रहा है। इसके चलते मध्य स्तर पर पश्चिमी द्रोणिका का प्रभाव 16 से 20 मार्च तक रहने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है।

आज बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम/बारिश के साथ वज्रपात की भी जताई संभावना

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश के कई स्थानों में 16 मार्च को हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होगी। कई जगह गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। अगर तेज नमी युक्त हवाएं चली तो प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है।

रायगढ़ जिला रहा सबसे गर्म

प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा रायगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च बुधवार को प्रदेश में गर्मी का स्तर काफी अधिक रहा। सबसे अधिक गर्म जिले की बात करें तो वो रायगढ़ रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.6 सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। वहीं इसके बाद दूसरे नंबर पर रायपुर 37 डिग्री सेंटीग्रेट और इसके बाद बिलासपुर और दुर्ग का तापमान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!