छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, आज से छत्‍तीसगढ़ में शुरू होगी वर्षा, गर्मी से मिलेगी राहत…

छत्‍तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते मंगलवार से प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा।

CG Weather Update: आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते मंगलवार से प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर संभाग में मंगलवार व बुधवार को वर्षा के आसार है। साथ ही सरगुजा संभाग में बुधवार को वर्षा के आसार बने हुए है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके बाद 16 मार्च से प्रदेश स्तर पर वर्षा के आसार बने हुए है।

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आज और कल वर्षा के आसार

सोमवार का प्रदेश में मौसम शुष्क रहा,दोपहर की तेज धूप के चलते तापमान काफी ज्यादा रहा और गर्मी रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और हल्के बाद भी छाए। अगले एक-दो दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है,इसके प्रभाव से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके साथ ही प्रदेश भर में सारंगगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी सारंगगढ़ का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में भी अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

इस प्रकार रहा तापमान / रायपुर 37.0 21.5 बिलासपुर 37.4 21.8 जगदलपुर 34.9 17.5 अंबिकापुर 33.2 16.4 पेंड्रा रोड 35.9 17.4

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!