छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, अब दिन के साथ रात भी होने लगी है गर्म…

CG Weather Update: बसंत ऋतु के आगमन के पहले ही गर्मी का अहसास होने लगा है। हवा की दिशा उत्तर के बाद अब दक्षिण हो गई है। इस कारण दिन के साथ ही रात में भी गर्मी महसूस की जाने लगी है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य पर है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हवा के आगमन की दिशा में परिवर्तन होकर दक्षिण हो गया है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन की संभावना फिलहाल नहीं है। 24 जनवरी को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हल्के बादल छाए रह सकऐ हैं।

धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को हल्के बादलों के बीच तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री तो ज्यादा है ही, प्रदेश में दूसरा सर्वाधिक भी है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के साथ सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान पड़ोसी जिला दुर्ग में 31.6 डिग्री रहा। इसी तरह रायपुर में यह 31.2 व बिलासपुर में 31.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!