छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : बिलासपुर में अब शुरू हुई कड़ाके की ठंड, इसी माहौल में होगा नए साल का स्वागत..

गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान अब गिरकर 11.6 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम अपडेट : बिलासपुर शहर समेत संभाग का मौसम पिछले करीब एक सप्ताह तक बदला हुआ था। ठंड एकदम से गायब हो गई थी। वहीं बुधवार की रात से इसमें बदलाव महसूस होने लगा। अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। यानी नए साल का स्वागत भी इसी कड़ाके की सर्दी के बीच होने के साथ ही जनवरी महीने में पर्याप्त ठंड की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताए हैं। हालांकि माह के दूसरे पखवाड़े में बादलों की हलचल हुई तो जरूर बदलाव संभव है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रभाव अब समाप्त हो गया है। इससे उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हिमालयन हवाओं का प्रदेश में निर्बाध प्रवेश हो रहा है। इससे शहर ठंड के आगोश में चला गया है। जहां तक तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान अब गिरकर 11.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से न सिर्फ एक डिग्री कम है, बल्कि इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान भी है। जबकि मौसम विज्ञानियेां का कहना है कि पारा अभी और गिरेगा। चूंकि वातावरण अब पूरी तरह शुष्क है, ऐसे में निश्तित तौर पर इसका असर शहर के तापमान पर पड़ने वाला है, जिससे रात में ठंड तो रहेगी ही, दिन में भी ठंड बढ़ेगी और अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं पहुंच पाएगा। मतलब साफ है कि आने वाले दिनों में रात के साथ ही दिन में भी ठंड से निजात नहीं मिलेगी।

और गिरेगा पारा ​मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी दिन— प्रतिदिन शहर समेत संभाग में तापमान गिरेगा। यह दौर अगले कुछ सप्ताह तक जारी रहने की बात कही गई है। इससे ठंड बढ़ती चली जाएगी। जनवरी के दूसरे पखवाड़े से ही हल्की राहत की उम्मीद है। इधर, अब सुबह कोहरा भी नजर आएगा। विशेषकर शहर के आउटर में यह नजारा बेहद खास रहेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!