छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : 24 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना पड़ेगी थोड़ी कम ठंड..

CG Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। पेंड्रारोड, अंबिकापुर क्षेत्र में,जहां शीतलहर के हालात है। वहीं रायपुर का पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।

इसकी वजह से ठंड थोड़ी कम पड़ेगी। अगले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। 28 दिसंबर से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से शुष्क व ठंडी हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से गुरुवार को न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।

बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा रायपुर में ठंड कम है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 09.4 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में 09.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

पिछले साल नवंबर में पड़ी थी ज्यादा ठंड पिछल माह नवंबर में ज्यादा ठंड पड़ी थी और रायपुर का न्यूनतम तापमान भी नौ वर्षों के स्तर पर पहुंच गया था।

बिलासपुर : पहाड़ी इलाकों के साथ बिलासपुर में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। उत्तरी हवाओं के आगमन के साथ रातें अब सर्द होने लगी है। गुरुवार की सुबह लोग कांपते नजर आए। वही पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ चुका है।

रात में सर्द हवाएं चलने लगी है। सुबह कई इलाकों में कोहरा भी नजर आया। जिसके कारण गुरुवार सुबह से लोग धूप सेंकते नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान में अभी मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 26 दिसंबर से ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार की रात जबरदस्त ठंडी पड़ी। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान में कमी महसूस की गई। मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अभी जारी रहेगा कल से ठंड और बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवा का आगमन शुरू हो गया है। मौसम आज शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

अगले दो दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में कमी आएगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!