छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम में बदलाव, ठंड में वृद्धि, शीतलहर के हालात, जानें जिलों का हाल, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

मौसम के बदलते ही सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड तो अंबिकापुर में शीतलहर के हालात दिखाई देना शुरू हो गए है।

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। 17 दिसंबर को कई जिलों में पारा तेजी से गिरा और शीतलहर के हालत बन गए। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) के अनुसार,ठंड हवाओं की रफ्तार बढ़ने से मौसम में तेजी से बदलाव आने लगेंगे।रविवार को मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।अगले दो -तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है । प्रदेश में आज दिनांक 18 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभावित है। अगले दो तीन तक कड़ाके की पड़ने की संभावना है।

छग मौसम विभाग की मानें तो मौसम के बदलते ही सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड तो अंबिकापुर में शीतलहर के हालात दिखाई देना शुरू हो गए है। शनिवार को यहां पारा 8 डिग्री पहुंच गया। डूमरबहार में तो न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मैनपाट, सामरी पाट जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में पारा छह डिग्री तक पहुंच गया है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!