छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : उत्तर से आ रही ठंडी हवा, 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम,ठंड में होगा इजाफा, पढ़े IMD पूर्वानुमान

अगले 2 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट 17 दिसंबर से प्रारंभ होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : अगले 48 घंटों में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी । आज मौसम शुष्क रहेगा । हालांकि समुद्र में एक और चक्रवात के सक्रिय होने से आसमान में हल्के बादल हैं, जिसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

छग मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात का असर खत्म होते ही अगले 48 घंटे यानी रविवार रात तक पूरे प्रदेश में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर जाएगा। अनुमान है कि रायपुर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवा के असर से 17 और 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है । प्रदेश में आज दिनांक 17 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट 17 दिसंबर से प्रारंभ होने की संभावना है।

Raipur Weather Update: मौसम शुष्क और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना, उत्तर से आ रही ठंडी हवा

मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिरेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आज मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

रायपुर । weather Update in Chhattisgarh शहर के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जहां रायपुर शहर में सुबह से मौसम गर्म रहा वहीं, रात को हल्की ठंड महसूस की जा रही है। बता दें कि प्रदेशभर में शुक्रवार को कोरिया सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आज मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिरेगा। शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंड थोड़ी कम रही। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अब उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। इनके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और ठंड में बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

बिलासपुर : रात में फिर कम हुई ठंड,बिलासपुर में तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस

शनिवार सुबह आसमान में नजर आए हल्के बादल, दिनभर शुष्क रहेगा मौसम विगत 10 वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो दिसंबर का दूसरा पकवाड़ा ठंड भरा रहता है। 24 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ती है।

बिलासपुर। न्यायधानी में ठंडी के मौसम में गर्मी का एहसास हो रहा है। रात में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस तो वही दिन में पारा 31 डिग्री सेल्सियस के बीच है। शनिवार सुबह आसमान में हल्के बादल नजर आए।मौसम विभाग का कहना है कि कुछ ही घंटों में यह बादल छट जाएंगे और आसमान पूरी तरह साफ नजर आएगा। मौसम में आए इस उतार-चढ़ाव के बाद अब सर्दी बढ़ने की भी संभावना है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है । प्रदेश में 17 दिसम्बर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले दो दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट 16 दिसंबर से प्रारंभ

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!