छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : जल्द बदलेगा मौसम, 10 नवंबर को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, पढ़ें विभाग का पूर्वानुमान…

10 नवंबर गुरुवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 12 नवंबर के आसपास दिख सकता है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ से राज्य का मौसम बदल गया है, कई जिलों में मंगलवार से बादल छाए हुए है। तापमान में भी बदलाव का दौर जारी है। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बढ़ने के आसार है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो गुरूवार 10 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके मौसम में बदलाव दिखाई देंगे। आज मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेशभर में बादल छा रहे हैं। वही 10 नवंबर गुरुवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 12 नवंबर के आसपास दिख सकता है। कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड में इजाफा के आसार है। 15 नवंबर के बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान और ज्यादा गिरेगा।

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से शुष्क हवा का आगमन लगातार जारी है। आज 9 नवंबर को भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।बादलों के छंटते ही तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ेगी। उत्तर से आने वाली हवाओं के प्रभाव से 11 नवंबर के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान और गिरेगा तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!