छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : मौसम में परिवर्तन का दौर शुरू फिलहाल बादल छाए रहेंगे, बिलासपुर में 19 अक्टूबर से मौसम साफ होने की संभावना..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : बिलासपुर। मौसम में परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है। न्यायधानी में तापमान ऊपर नीचे होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो 19 अक्टूबर से बादलों की उपस्थिति लगभग समाप्त हो सकती है। आसमान साफ दिखेगा। फिलहाल बादल छाए रहेंगे। सोमवार सुबह से आसमान में हल्के बादल हैं। दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगा।

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई रेखा लुमडिंग, कैलाशहर, बहरामपुर, कानके, बिलासपुर, ब्रह्मपुरी, बुलढाणा, दहानू है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इसके कारण प्रदेश में अगले दो दिन में प्रदेश के कुछ और भाग से मानसून की विदाई संभव है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। इसके कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकती है।

फिलहाल अभी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। बता दें कि बादलों के छंटते ही सर्दी दस्तक देगी। मानसून की विदाई पेंड्रारोड से होने लगी है। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अब वृद्धि होने लगी है। एक दिन पहले पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। वहीं अब तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह बिलासपुर में अभी मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। इसके कारण लोगों को गर्मी व उमस महसूस हो रही है। मौसम में आने वाले दिनों में बदलाव होगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान/शहर — अधिकतम — न्यूनतम

बिलासपुर — 32.4 — 23.8 पेंड्रारोड — 30.8 — 19.6 अंबिकापुर — 28.7 — 20.2 माना — 32.1 — 24.4 जगदलपुर — 31.4 — 21.6

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!