छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ में अभी कुछ दिन और बरसेंगे बादल, मानसून की विदाई जल्‍द….

छत्‍तीसगढ़ में अभी भी कुछ दिन और वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के चलते मौसम में भी थोड़ी ठंडकता आई है।

मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ में अभी भी कुछ दिन और वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के चलते मौसम में भी थोड़ी ठंडकता आई है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई संभावित है। अभी तो बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है।

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि लोरमी, मैनपुर, तखतपुर, शिवरीनारायण सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में एडब्लयूएस महासमुंद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते ही रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!