छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज भारी वर्षा के आसार….

सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहने के बाद सोमवार शाम को मौसम में बदलाव हुआ है रायपुर सहित बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहने के बाद सोमवार शाम को मौसम में बदलाव हुआ है रायपुर सहित बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक से दो दिन प्रदेश में मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रह सकता है। संभावना जताई जा रही है कि दशहरे के दिन भी मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा।

सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण थोड़ी उमस भी रही,लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और वर्षा होने लगी। रायपुर सहित कई क्षेत्रों में हुई वर्षा से मौसम में भी ठंडकता आ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा,यहां का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम और भरूच है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्यम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के भी आसार है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!