सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध लगातार पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना भटगांव की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सोनगरा में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित रामसेवक सूर्यवंशी पिता सोनसाय उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गोंदा, थाना प्रतापपुर, एवं समुद्री पाटले पति विरप्पन उम्र 42 वर्ष निवासी डुमरिया, थाना भटगांव को पकड़ा जिसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 26 हजार रूपये का जप्त किया गया। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव विमलेश सिंह, प्रधान आरक्षक रविन्द्र भारती, महिला प्रधान आरक्षक सरिता कुजूर, आरक्षक रजनीश पटेल, प्रकाश साहू, व नौशाद खान सक्रिय रहे।
Related Articles
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..
चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी











