छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े नगर में चाकू लहराने वाला आरोपी चढ़ा गरियाबंद पुलिस के हत्थे, स्पेशल टीम की सजगता से टली बड़ी वारदात..

गरियाबंद : दिनाँक 02.06.2021 को स्पेशल टीम द्वारा नगर गरियाबंद में भ्रमण दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि एक युवक धारदार हथियार लेकर रावनभाटा मैदान गरियाबंद में लहरा रहा है कि सूचना पर तत्काल स्पेशल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही युवक को हिरासत में लेकर चेकिंग करने पर संदेही ओमकार सोनवानी को धारदार हथियार के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके बाद आरोपी ओमकार सोनवानी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध क्रमांक 140/2022 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त त्वरित कार्यवाही में स्पेशल टीम प्रभारी प्र०आर० अंगद राव वाघ, प्र०आर० चूड़ामणि देवता, प्र०आर० जयप्रकाश मिश्रा, आर० सुशील पाठक, आर० यादराम ध्रुव, आर० रविन्द्र सिन्हा, आर० हरीश साहू के साथ साथ सिटी कोतवाली गरियाबंद के विवेचना अधिकारी प्र०आर० मनीष वर्मा, मनीष केलकर, आलोक शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

गिरफ्तार आरोपी :-

ओमकार सोनवानी इर्फ़ रिंकू पिता लछिन्दर सोनवानी उम्र 29 साल निवासी गोलामाल थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ०ग०)

जप्ती सामग्री

एक नग लोहे का धारदार चाकू

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!