छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : राहत भरा रहेगा नौतपा का आखिरी दिन, आज बारिश के आसार….

मौसम अपडेट : नौतपा का आखिरी दिन गुरुवार है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि यह राहत भरा होगा। गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश के भी आसार हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा।

बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और तपाने वाला रहा। पिछले दिनों की अपेक्षा उमस में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश भर में सर्वाधिक गर्म माना(रायपुर) रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाभांडी का 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से 3 दिन पहले पहुंचा है। इसे देखते हुए प्रदेश में भी मानसून के कुछ दिन पहले पहुंचने के आसार हैं। प्रदेश में मानसून 10 जून के पहले भी पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

ऐसा रहा आज का तापमान

रायपुर 43.4 27.9

बिलासपुर 43.4 27.6

अंबिकापुर 41.6 26.4

जगदलपुर 31.5 26.3

दुर्ग 43.4 24.8

पेन्ड्रा 41.3 24.8

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!