छत्तीसगढ़

चोरी के केस में फंसा देने की धमकी देकर जबरदस्ती अनाचार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार,पति के गलत काम में साथ देने वाला पत्नि हुई गिरफ्तार

बालोद : दिनांक 05.05.2022 को प्रार्थीया थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत की है, कि ग्राम मोहंदीपाठ के विजय देवांगन के घर व फैक्ट्री में आज से 06 माह पूर्व से काम करती थी । दिनांक 11.01.2020 के दोपहर 01.00 बजे विजय देवांगन प्रार्थीया को अपने घर के चोरी के केश में फंसा देने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद से लगातार प्रार्थीया को डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाते रहा तथा दिनांक 23.10.2021 के रात्रि 10.00 बजे विजय देवांगन और उसकी पत्नि श्रीमति नंदनी प्रार्थीया को अपने घर बुलाकर विजय द्वारा जबरदस्ती बनाये संबंध की जानकारी किसी को मत देना कहकर डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर विजय और नंदनी प्रार्थीया के साथ हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किये है । विजय द्वारा प्रार्थीया के साथ जबरदस्ती बनाये शारीरिक संबंध की जानकारी नंदनी को होना व प्रार्थीया के साथ घटित घटना में विजय का सहयोग देना बताई जो मामला धारा 376, 506(B),323,34 भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण विजय देवांगन पिता खेदूराम देवांगन , उम्र 59 वर्ष, तथा श्रीमती नंदनी देवांगन पति विजय देवांगन, उम्र 54 वर्ष, साकिनान मोहंदीपाट, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद से पूछताछ किया गया, जो अपराध करना स्वीकार करने तथा आरोपीगग के वि़रूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपीगण-

01- विजय देवांगन पिता खेदूराम देवांगन , उम्र 59 वर्ष, मोहंदीपाट, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद छ0ग0

02- श्रीमती नंदनी देवांगन पति विजय देवांगन, उम्र 54 वर्ष, साकिन मोहंदीपाट, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद छ0ग0

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!