छत्तीसगढ़

विवाहिता महिला को घर में अकेला पाकर बेईज्जत करने की नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : चौकी पण्डरापाठ क्षेत्रांतर्गत रहने वाली विवाहित महिला ने दिनांक 08.01.2022 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 07.01.2022 के शाम के लगभग 04 बजे अपने 03 वर्षीय बालक के साथ घर में अकेली थी, उसके पति किसी कार्य से बाहर गये उसी दौरान ओमप्रकाश गुप्ता अपने मोटर सायकल से प्रार्थिया के घर के बाहर आया और आवाज देकर उसके पति के संबंध में पूछा, प्रार्थिया द्वारा उसे घर में बच्चे के साथ होना बताई। इतने में ओमप्रकाश गुप्ता घर के दरवाजा को धक्का देकर प्रार्थिया के पास आया और उसे बेईज्जत करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा, प्रार्थिया मौका देखकर ओमप्रकाश गुप्ता को धक्का देकर वहां से निकलकर रोड में आ गई और रोड में आ रहे प्रार्थिया के पति एवं अन्य लोगों को अपने साथ घटित घटना के संबंध में बताई। आरोपी मौका देखकर वहां से भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 451 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी की लगातार पता-तलाश की जा रही थी। पता-तलाश कर आरोपी ओमप्रकाश गुप्ता उम्र 24 साल निवासी सुलेसा चौकी पण्डरापाठ* को अभिरक्षा में लेकर दिनांक 05.05.2022 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!