Durg : ज्ञात हो कि प्रार्थी मुकेश अग्रवाल पिता स्व० लख्मीचंद अग्रवाल उम्र 49 वर्ष निवासी सुपेला भिलाई (दिनोदिया इस्पात कंपनी) का मालिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रदीप दुबे निवासी पदुम नगर भिलाई-03 जो प्रार्थी के कंपनी मे एजेंट के रूप में कार्य किया जाता था। प्रदीप दुबे को जनवरी 2020 मे 10 लाख रूपये देकर माल (आयरन एण्ड स्टील) खरीदने हैदराबाद भेजा गया था। प्रदीप दुबे के द्वारा हैदराबाद से 3,78,100 रूपये का माल (आयरन एण्ड स्टील) खरीदा गया एवं बाकी रकम 6,21,900 रूपये को वापस नही किया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई श्री विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर सम्पत्ति संबंधी अपराधो पर त्वरित कार्यवाही के दौरान आरोपी प्रदीप दुबे के पता तलाश हेतु पुलिस टीम आरोपी के सकुनत भिलाई-03 जाकर दबिश दिये जो आरोपी गिरफ्तारी की डर से घर छोडकर भाग गया था। आरोपी इतना शातिर व चालक था कि उसने अपना मोबाईल भी नही रखा था। आरोपी के काल डिटेल से कोई अहम जानकारी प्राप्त नही हुई। जिससे पुलिस को आरोपी पकड़ने में काफी दिक्कते आने लगी इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी गोरखपुर उत्तर प्रदेश मे जाकर छूपा है। कि सूचना पर तत्काल एक टीम उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। जो आरोपी को ग्राम मउ उत्तर प्रदेश से दिनांक 03.05.2022 को गिरफ्तार कर थाना लाया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 406 भादवि के तहत रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
Related Articles
चक्रवात ‘मुरासु’ का अलर्ट: दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सबसे ज्यादा असर, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
डकैती की घटना में शामिल 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात 1 मोटरसाइकिल नगद बरामद..
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..








