छत्तीसगढ़

अपनी पत्नी से आपसी बात को लेकर झगड़ा-विवाद कर लकड़ी का डंडा से उसके सिर में मारकर चोंट पहुंचाकर हत्या करने वाले आरोपी पति गिरफ्तार..

जशपुर : तपकरा क्षेत्र की 35 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना में दिनांक 21.04.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ननद उम्र 38 साल का प्रेम-विवाह लगभग 09 वर्ष पूर्व राजेश राम के साथ हुआ था, उसके 04 बच्चे हैं। विगत करीब 02 वर्ष से राजेश राम अपनी पत्नी को हमेशा किसी बात को लगाकर लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट किया करता था। दिनांक 16.04.2022 के शाम लगभग 05ः00 बजे राजेश राम बस्ती की ओर से घूमकर अपने घर में आया और लड़ाई-झगड़ा कर साल लकड़ी का डंडा से अपनी पत्नी के सिर, माथा में मारा जिससे चोंट लगकर नाक, कान से खून बह रहा था। घटना की पीड़िता को ईलाज हेतु बुर्ला (ओडिसा) स्थित अस्तपताल में ले जाया गया जहॉं ईलाज दौरान दिनांक 20.04.2022 को पीड़िता की मृत्यू हो गई। पीएम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यू हत्या करने से होना लेख करने पर आरोपी राजेश राम के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना तपकरा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर पता-तलाश कर प्रकरण के आरोपी राजेश राम को ग्राम बांसाझाल से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी राजेश राम उम्र 39 साल निवासी बांसाझाल तपकरा* को दिनांक 03.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!