छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 30.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 28.04.2022 के दिन में लगभग 01 बजे बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गई, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान महिला संबंधी अपराध होने पर थाना बगीचा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से पता-तलाश कर दिनांक 03.05.2022 को नाबालिग अपहृता को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अपहृता से पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करना बताई।*आरोपी सखिन्दर राम उर्फ बुटन उम्र 22 साल निवासी रेंगले थाना बगीचा* का कृत्य धारा 366, 366(क), 376 (2)(एन) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट का पाये जाने से उसे दिनांक 03.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही, अपहृता बालिका की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा उ.नि. सकलू राम भगत, स.उ.नि. नीता कुर्रे, प्र.आर. 347 मनोज सिंह, आर. 392 अमित त्रिपाठी, आर. सुधीन मिश्रा, म.आर. सुषमा पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!