जशपुर : दुलदुला क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ दिनांक 29.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह उक्त दिनांक को दुलदुला क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी, यह लगभग शाम के 06-07 बजे के मध्य घर के बाहर अकेली खड़ी थी उसी समय डेविड खाखा इसके पास आया और जबरदस्ती खींचते हुये एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके कुछ देर बाद उसका दोस्त सुदीप मिंज पीड़िता के पास आकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में उक्त आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 43/2022 धारा 363, 354, 376, 34 भा.द.वि. 6, 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराध घटित होने पर थाना दुलदुला द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपीगणों का पता-तलाश कर उनके निवास में जाकर दबिश देकर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। *आरोपीगण 1-डेविड खाखा उम्र 23 वर्ष निवासी बम्हनी भेड़ीटोली एवं 2-सुदीप मिंज उम्र 25 साल निवासी रायडीह थाना दुलदुला *को विधिवत् दिनांक 30.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Related Articles
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन











