छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को घर में अकेली जानकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने एवं अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा

जशपुर : पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता ने दिनांक 29.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग लड़का इसकी पुत्री से समय-समय पर फोन में बातचीत करता था। दिनांक 18.01.2022 को 17 वर्षीय नाबालिग लड़का द्वारा फोन के माध्यम से प्रार्थी की नाबालिग पुत्री से बातचीत में यह जानकारी होने पर की घर में कोई नहीं है ,उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया, इस दौरान उक्त नाबालिग लड़के ने पीड़िता का अश्लील वीडियो ले लिया,और उसे वाइरल कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपचारी आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 140/2022 धारा 450, 376, 506, 201 भा.द.वि. 4 पॉक्सो एक्ट एवं 67(ए) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान तत्काल थाना पत्थलगांव द्वारा पता-तलाश कर उक्त अपचारी बालक को संरक्षण में लिया गया, अपचारी से पूछताछ में उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं वीडियो बनाने वाले सिम को नष्ट कर देना बताया। अपचारी बालक उम्र 17 वर्ष को दिनांक 30.04.2022 को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं अपचारी को संरक्षण में लेने में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक एन.एल. राठिया, स.उ.नि. एन.पी.साहू, आर. 332 कमलेष्वर वर्मा, आर. 118 लवकुमार चौहान, आर. 169 पवन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!