छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : बढ़ेगी और तपिश, बस्तर क्षेत्र में हल्की वर्षा के आसार, रायपुर बिलासपुर का पारा 42 डिग्री पार, राजनांदगांव का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Chhattisgarh Weather Update: भले ही छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ है, लेकिन इससे गर्मी व उमस से किसी भी प्रकार की राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ने वाली है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के ही आसार बने हैं। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों विशेषकर बस्तर क्षेत्र में मंगलवार को हल्की बारिश के भी आसार हैं।

सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की चिलचिलाती धूप और उमस से लोग हलाकान होने लगे हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में 20.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिकतम तापमान एआरजी मुंगेली में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में भी हो सकती है गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मंगलवार को राजधानी रायपुर का मौसम शुष्क रहेगा और आकाश भी साफ रहेगा। देर शाम हालांकि मौसम में बदलाव होगा और हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की भी संभावना है। रायपुर का अधिकतम तापमान भी 42.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के उत्तर में पश्चिमी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिणी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इनमें लगातार वृद्धि का रुख जारी रहेगा। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ में रहेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!