छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के बीच सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर…

रायपुर । राजधानी समेत प्रदेशभर में मौसम की दो तस्वीर देखने को मिल रही है। कहीं गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं पर अंधड़, बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के बीच सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में मौसम मुख्यत: साफ रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी. की ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश के उत्तर में पश्चिमी और दक्षिण छग में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है। सोमवार को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। रविवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान सबसे कम 36.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेशभर में बिलासपुर में सबसे ज्यादा 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

न्यूनतम तापमान में भी इजाफा

राजधानी के अंतर्गत माना एयरपोर्ट के न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 24 से बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में दो डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया है। इसकी वजह से यहां रात को भी तापमान में गर्मी की अधिकता महसूस हो रही है।

स्थान अधिकतम न्यूनतम

माना एयरपोर्ट 41.4 26.0

बिलासपुर 42.4 24.6

पेंड्रा रोड 40.5 22.8

अंबिकापुर 40.4 22.8

जगदलपुर 36.0 18.5

दुर्ग 40.4 26.2

राजनांदगांव 41.4 27.6

नोट-आंकड़े मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!