छत्तीसगढ़

बिलासपुर : IPL पंजाब vs हैदराबाद क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल के माध्यम से सट्टा- संचालित करते 01 सटोरिए गिरफ्तार

बिलासपुर : IPL पंजाब vs हैदराबाद क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल के माध्यम से सट्टा- संचालित करते 01 सटोरिए गिरफ्तार

बिलासपुर : दिनांक 17 अप्रैल 2022 को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना तखतपुर क्षेत्र में 01 व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा का संचालन कर रहा था। जिस पर श्री हरविन्दर सिंह प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा मोहन भारद्वाज प्रभारी तखतपुर को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस टीम द्वारा जनकपुर रोड़ तखतपुर क्षेत्र में रेड कार्यवाही कर पंजाब vs हैदराबाद के क्रिकेट मैच में फोन पर सट्टा संचालन करने वाला 01 सटोरिया को रंगेहाथ पकड़ा गया। सटोरिया द्वारा अपने मोबाइल में क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। जिस पर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग मोबाइल, 01 टीवी , 02 लाख रुपये का सट्टा पट्टी, नगदी 4000 रुपए जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-

01- प्रितुल केसरवानी पिता जगदीश प्रसाद केसरवानी उम्र 31 वर्ष पता जनकपुर रोड तखतपुर बिलासपुर।

संपूर्ण कार्यवाही

ACCU टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, निरीक्षक मोहन भारद्वाज थाना प्रभारी तखतपुर, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, उप निरीक्षक संजय बरेठ, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, दीपक यादव का महत्व योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!